विकास वर्मा जंतर मंतर पहुंचकर संसद मार्च में भाग लिया और शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।जंतर मंतर नई दिल्ली में भारतीय किसान यूनियन युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास वर्मा अपने सैकड़ो साथियों के साथ जंतर मंतर नई दिल्ली पर पहुंचकर युवा प्रदर्शन/संसद मार्च में भाग लिया और सोनम वांगचुग तथा अभिजीत दीपके आदि द्वारा चलाए जा रहे आमरण-अनशन का समर्थन किया।विकास वर्मा ने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों की लापरवाही या मिली भगत से पेपर लीक हो रहे हैं जिसके कारण छात्रों,नौजवानों का परिश्रम, धन और समय बर्बाद हो रहा है जिसके कारण नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं और काफी नौजवान,छात्र हताश होकर आत्महत्या कर रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों व मंत्रियों को अपनी जिम्मेदारी लेते हुए नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। परंतु देश के शिक्षा मंत्री जो अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं जिनके इस्तीफा की मांग को लेकर देश का नौजवान आक्रोशित है और प्रसिद्ध वैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता,पर्यावरण विद् सोनम वांग चुक सहित तमाम नौजवान आमरण अनशन पर हैं फिर भी शिक्षा मंत्री द्वारा इस्तीफा न देना और भारत सरकार के इशारे पर दिल्ली सरकार सोनम वांगचुक सहित नौजवानों व छात्रों के साथ धक्का मुक्की, मारपीट, गाली गलौज कर रही है जिसका जवाब मजबूती से दिया जाएगा।

