*प्रेस नोट*
*विराम खंड-5 जन कल्याण समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन*
लखनऊ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विराम खंड-5 जन कल्याण समिति द्वारा अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में एक योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने योग प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उपस्थित निवासियों एवं समिति के सदस्यों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा उनके स्वास्थ्यवर्धक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. सिंह ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा तनाव एवं जीवनशैली संबंधी अनेक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।
योग शिविर में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अत्यंत उत्साह एवं अनुशासन के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष श्री विजय चोपड़ा, संयुक्त सचिव श्री प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रचार सचिव श्री मनोज शर्मा, संगठन सचिव श्री प्रभात श्रीवास्तव, सचिव श्री नित्यानंद पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य श्री राम प्रताप शर्मा, श्री एस. बी.एल.मेहरोत्रा, श्री आर. के. तिवारी, श्री आनन्द प्रकाश, श्री राजेंद्र तिवारी सहित कॉलोनी के अनेक वरिष्ठ नागरिक एवं निवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, जागरूक एवं योगमय समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

