बीकापुर-अयोध्या। लॉक क्षेत्र के उमरनी पिपरी सूल्हेपुर चौराहे पर आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित की जा रही नौ दिवसीय रामलीला मंचन के सातवें दिन रविवार की रात स्थानीय कलाकारों द्वारा हनुमान जी द्वारा सीता की खोज, लंका दहन, राम सेना का लंका प्रस्थान, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। मंचन के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। रामलीला मंचन के दौरान लंका दहन, अंगद रावण संवाद एवं लक्ष्मण जी के मूर्छित होने के बाद रामा दल में शोक का प्रसंग काफी रोचक रहा। रावण के पात्र अभिनय आशीष कुमार, भगवान राम के पात्र अभिनय में पवन वर्मा, लक्ष्मण के पात्र अभिनय में अनिल शर्मा, हनुमान जी के पात्र अभिनय में वासुदेव वर्मा तथा विभीषण के पात्र अभिनय में प्रदीप वर्मा के अभिनय को दर्शकों द्वारा सराहा गया। रामलीला के प्रबंधक विश्राम वर्मा ने कलाकारों दर्शकों और सहयोगियों का आभार जताया गया।

