शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जनपद में भूसा दान का महाअभियान संचालित किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी द्वारा जनपद के इच्छुक संभ्रांत नागरिक, किसान एवं समाजसेवी लोगों से अपील की गई है कि गो संरक्षण की दिशा में अधिक से अधिक की संख्या में भूसा दान करें।
इसी क्रम में आज मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत ग्राम करोरा सरायखेमपुर के ग्राम प्रधान रमाकांत द्वारा गौ आश्रय स्थल सराय ख़ेम हेतु 7 कुंतल भूसा दान किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान की सराहना की तथा जनपद के अन्य ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा एवं चारे की व्यवस्था की जाती है, किन्तु अतिरिक्त व्यवस्था होने से व्यवस्थाओं में और अधिक सुगमता आती है। अधिक से अधिक भूसा दान से जनपद के गौ आश्रय स्थलों में गोवंशों के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी।

