शोभायात्रा में दिखेंगी मारूति नंदन की दिव्यता पूर्ण झांकी- डा उदय प्रताप सिंह
हनुमान जयंती पर निकलेगी विशाल श्री हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा
प्रयागराज। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा एक होटल में पत्रकारों के संग दीपावली मिलन भेंट वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डा उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 7 नवंबर को प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर विशाल हनुमान जन्मोत्सव की की भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली जाएगी जिसकी अगुवाई हनुमान अंश फिल्म के कलाकार शोभिनव सत्या सहित सभी कलाकार करते हुए दिखाई देते हुए नजर आएंगे।
इसके अलावा शोमा यात्रा में
मारुति नंदन की दिव्यता पूर्ण झांकी निकाली जाएगी। इसके अलावा हनुमत निकेतन सिविल लाइन हनुमान मंदिर के प्रांगण में भजन संगीत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और हनुमान अंश के कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।
महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने बताया कि शोभायात्रा 7 नवंबर को दोपहर 3 बजे पथरचट्टी रामलीला कमेटी रामबाग से आरंभ होकर कोठापार्चा, रामभवन, बहादुर गंज ,मोतीमहल हीवेट रोड,जानसेन गंज, निरंजन रेलवे पुल मार्ग से होते हुए सिविल लाइन हनुमत निकेतन हनुमान मंदिर मे विश्राम होगी।
प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग के हर चौराहे पर आरती के लिए स्वागत मंच और तोरण द्वार बनाए जाएंगे और घर से पुष्प वर्षा किया जाएगा शोभायात्रा में बैडं बाजा, डीजे, बैंड, ढोल, नगाड़ा ध्वज पताका देवी देवताओं झांकियां शामिल रहेगी।
संचालन राजेश केसरवानी ने किया। कार्यक्रम में फिल्म हनुमान अंश के कलाकार गौतम त्रिपाठी, धर्मेंद्र भैया, सतीश केसरवानी, हरीश त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, शिवम अग्रहरी, प्रवीण केसरवानी आलोक केसरवानी, निवेश मित्तल प्रियवंदा उपस्थित रहे।

