प्रयागराज के प्रीतेश बने स्टेट पैनल स्कोरर, जुड़वां भाई कुशाग्र-यशाग्र स्टेट पैनल अंपायर

प्रयागराज के प्रीतेश बने स्टेट पैनल स्कोरर, जुड़वां भाई कुशाग्र-यशाग्र स्टेट पैनल अंपायर

प्रयागराज। संगम नगरी के युवाओं ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की आधिकारिक परीक्षाओं में सफलता हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। दारागंज निवासी प्रीतेश सोनकर जहां राज्य स्तरीय स्कोरर बन गए हैं, वहीं शहर के जुड़वां भाइयों कुशाग्र त्रिपाठी और यशाग्र त्रिपाठी ने राज्य स्तरीय अंपायरिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर स्टेट पैनल अंपायर बनने का गौरव हासिल किया है।

इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) के संयुक्त संयोजक ( प्रबंधन) सोमेश्वर पांडेय ने बताया कि अगस्त माह में कानपुर में आयोजित यूपीसीए की राज्य स्तरीय स्कोरिंग परीक्षा में प्रितेश सोनकर ने सफलता प्राप्त कर स्टेट पैनल स्कोरर का दर्जा प्राप्त किया है। दारागंज निवासी प्रदीप सोनकर व सीमा सोनकर के पुत्र प्रितेश इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट पैनल स्कोरर भी हैं और एसीए ने ही उनका नाम इस परीक्षा के लिए भेजा था।प्रितेश ने स्कोरिंग की बारीकियां बीसीसीआई स्कोरर अखिलेश त्रिपाठी से ही सीखी हैं।

श्री पांडेय ने बताया कि पूर्व आईसीसी अंपायर अनिल चौधरी के निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न हुई यूपीसीए की अंपायरिंग परीक्षा में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 97 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से 14 ने सफलता प्राप्त की। वहीं, बीसीसीआई के एजुकेटर व बीसीसीआई अंपायर पी. जयपाल के निर्देशन एवं देखरेख में आयोजित स्कोरिंग परीक्षा में विभिन्न जनपदों के 33 स्कोरर शामिल हुए, जिनमें से मात्र 5 प्रतिभागी ही परीक्षा उत्तीर्ण कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *