श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक : सुशील उपाध्याय

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक : सुशील उपाध्याय

 

जौनपुर,06 जुलाई। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद् एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सोमवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। संगोष्ठी की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि मात्र 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बनने वाले डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। भारत के प्रथम उद्योग मंत्री के रूप में उन्होंने देश की औद्योगिक आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी।

उन्होंने कहा कि बंगाल को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने में डॉ. मुखर्जी की भूमिका ऐतिहासिक रही। वहीं जम्मू-कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका उद्घोष— “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” — आज भी देशवासियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।

जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, अदम्य साहस और अखंड भारत के प्रति समर्पण का प्रतीक है। राष्ट्र की एकता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके द्वारा दिया गया बलिदान भारतीय राजनीति के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि विकसित, आत्मनिर्भर और अखंड भारत का निर्माण ही डॉ. मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

संगोष्ठी को सुधाकर उपाध्याय, विकास शर्मा, दीपक सिंह, मांटो, कृष्ण कुमार जायसवाल एवं सुरेंद्र जायसवाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया। इस अवसर पर अजय सरोज, पंकज मिश्रा, परविंदर चौहान, पुष्पा निषाद, नीरज मौर्य, अंशु कुशवाहा, राजकेशर पाल, संतोष मिश्र, धर्मेंद्र मिश्रा, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, घनश्याम यादव, आमोद सिंह, अमरनाथ पांडेय, रोहन सिंह, अमित पाठक, दिग्विजय सिंह, सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं जिले के अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित

रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *