संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मड़िहान, मीरजापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में मंगलवार/बुधवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश होने के कारण परिजनों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया गया कि मृतक जीतू पुत्र स्वर्गीय अच्छेबर, निवासी ग्राम सभा बेदौली के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। माता-पिता के निधन के बाद उसके बड़े भाई सीताराम ही उसकी देखरेख करते थे। जीतू की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। युवक की मौत को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *