सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जताया शोक
लखनऊ, (आरएनएस )। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भाजपा परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा, ‘‘ॐ शांति।’’

