सपा पूर्व मंत्री ने भ्रामक प्रचार को लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को एफआईआर दर्ज करने की दी तहरीर
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।मंगलवार को समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अयोध्या नगर को तहरीर दिया।तहरीर के माध्यम से मांग किया कि विगत कुछ दिनों से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या मंदिर परिसर में चढ़ावा आभूषण चोरी हुए जिससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गहरा आघात लगा है उक्त प्रकरण वर्तमान में देश दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है प्रकरण के संबंध में चढ़ावा चोरों को विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट भी अंकित कराई गई है।देश के तमाम लोग तरह-तरह से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम पर राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के संबंध में तमाम तरीके से पोस्ट कर रहे हैं जिसमें भारतीय जनता पार्टी व संघ के लोगों को अपना नुकसान होता देख दिनांक 4 जुलाई से लगातार सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप, एक्स ,इंस्टाग्राम ,प्रियंका राय माने सरिया अखिलेश सिंह ग्लोबल भारत टीवी अमित भारद्वाज सांसद निशिकांत दुबे व जगत गुरु आचार्य पीठाधीश्वर परमहंस तपस्वी की छावनी रामघाट अयोध्या व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा आपराधिक साजिश करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध आधारहीन तथ्यहीन अनर्गल मनगढ़ंत वीडियो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और लगातार कर रहे है।भ्रामक तथ्य जनता के बीच फैला रहे हैं राम मंदिर में हुए मंदिर घोटाले के आरोपी टिन्नू यादव ने विगत ढाई वर्ष से श्री अखिलेश यादव से 980 बार बात की है जबकि ये तथ्य पूर्ण गलत आधारहीन भ्रामक व कपोल कल्पित है उपरोक्त लोगों द्वारा जानबूझकर अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी के विरुद्ध अत्यंत भ्रामक आपत्तिजनक अशोभनीय टिप्पणी सोशल मीडिया एक्स पर की जा रही है जिससे अखिलेश यादव सहित समाजवादी पार्टी की मान प्रतिष्ठा जनता के बीच धूमिल हो रही है।जिसके पूर्ण रूप से जिम्मेदार सांसद निशिकांत दुबे व जगतगुरु आचार्य पीठाधीश्वर परमहंस तपस्वी छावनी व कुछ अज्ञात लोग हैं सोशल मीडिया पर डाली गई उपरोक्त भ्रामक आपत्तिजनक पोस्टों की गहराई से पता लगाने से ज्ञात हुआ है कि उपरोक्त पोस्ट अज्ञात लोगों द्वारा यूजर का नाम छुपा कर जालसाजी व कूट रचना के अपराधिक उद्देश्य से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को बदनाम व अपमानित करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट अपलोड की गई है। इस मौके पर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महासचिव हामीद जाफर मीसम, राम अचल यादव, संजय सिंह,चौधरी चंद यादव, एडवोकेट शावेज जाफरी, एडवोकेट लाल बहादुर शुक्ला, शिवांशु तिवारी, अपर्णा जायसवाल, वीरेंद्र गौतम, राम अंजोर यादव देवा श्रीवास्तव, सचिन यादव रियाज अहमद,नूर बाबू, विद्या भूषण पासी, रोहित यादव भल्लू, कमलेश सोलंकी, वसी हैदर गुड्डू, सुरेंद्र यादव सुशील पांडे, इस्तिखार,इश्तियाक खान, शाहबाज लकी, अनस खान, रवि यादव जितेंद्र यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

