सपा मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने दी तहरीर 

सपा मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने दी तहरीर

 

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

 

अयोध्या।मंगलवार को सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर

एफआईआर की मांग की।आरोप है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे,जगतगुरु परमहंस आचार्य व अन्य ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर 980 बार बात करने का झूठा आरोप लगाकर सपा प्रमुख को बदनाम किया।उन्होंने दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन के अलावा सपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद

रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *