समाजवादी चिंतक बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती पर सपा कार्यालय में आयोजित हुई गोष्ठी
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।समाजवादी चिंतक एवं राज्यसभा के पूर्व सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय गुलाब बाड़ी स्थित लोहिया भवन, फैजाबाद (अयोध्या) में एक विचार गोष्ठी का आयोजन बड़े ही धूमधाम और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे और बाबू शिवदयाल चौरसिया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया आजीवन समाजवादी विचारधारा के सच्चे सिपाही रहे। उन्होंने हमेशा गरीबों, वंचितों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके जीवन से हमें सादगी, संघर्ष और समाज सेवा की प्रेरणा मिलती है। श्री यादव ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई को और मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन की ताकत कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता के प्रति समर्पण से बढ़ती है। बाबू शिवदयाल चौरसिया का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर लौटन राम निषाद ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया का जीवन संघर्ष, सादगी और समाज सेवा का प्रतीक था। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया जा सकता है।वहीं राम सूरत चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया ने हमेशा समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद किया। उनके आदर्श और सिद्धांत हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में छोटे लाल यादव, बाबूराम गौड़, सुरेंद्र यादव, बृजेश सिंह चौहान, मयाराम यादव, जयप्रकाश यादव, सरोज यादव, पूजा वर्मा, बसंत लाल चौरसिया, रवींद्र चौरसिया, राकेश चौरसिया, अंगद चौरसिया, मेवालाल चौरसिया, शुभम चौरसिया, सत्यम चौरसिया, जगन्नाथ चौरसिया, आकाश चौरसिया, राम उजागिर चौरसिया, श्रीचंद चौरसिया, सुमनलता चौरसिया, वंशराज चौरसिया, जगन्नाथ पाल, शत्रोहन चौरसिया, अमित चौरसिया, विजय चौरसिया, सीताराम यादव,जनकलाल वर्मा, जगजीवन पटेल, विद्याभूषण पासी, रोहित निषाद, लल्लूराम निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबू शिवदयाल चौरसिया के आदर्शों को अपनाने और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

