सरकार को सद्बुद्धि दें, व्यापारियों का कल्याण करें एवं देश की रक्षा करें – मां चंद्रिका देवी से की प्रार्थना

 

 

सरकार को सद्बुद्धि दें, व्यापारियों का कल्याण करें एवं देश की रक्षा करें – मां चंद्रिका देवी से की प्रार्थना

 

लखनऊ, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे एवं राष्ट्रीय सचिव प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बख्शी का तालाब स्थित पवित्र मां चंद्रिका देवी धाम पहुंचकर व्यापारी साथियों के साथ विधि-विधान से दर्शन, हवन एवं पूजन-अर्चन किया।

 

इस अवसर पर मां चंद्रिका देवी से सभी व्यापारियों के सुख-समृद्धि, प्रदेश एवं देश की उन्नति, राष्ट्र की सुरक्षा तथा सरकार को जनहित में कार्य करने हेतु सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

 

पूजन कार्यक्रम में मां चंद्रिका देवी इकाई अध्यक्ष अंशुमान बाजपेई, संजय गुप्ता, करुणेश प्रताप सिंह, विपिन सिंह, हरिओम अवस्थी, दिलीप मिश्रा, देवेंद्र (मोंटू) टंडन सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने कहा कि संगठन सदैव व्यापारियों के हित, समाज की सेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *