सर्विलांस अयोध्या पुलिस की सयुक्त टीम ने चोरी के 10 जनरेटर के साथ 6 चोरो को किया गिरफ्तार

अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या मुनिराज द्वारा अपराध नियन्त्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर के निर्देशन एव क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में अयोध्या थाना खण्डासा व सर्विलांस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय जनरेटर चोर गैंग का पर्दाफास किया और 06 चोरो को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से कुल 10 अदद जनरेटर बरामद किया गया है। चोरो को करीब 06.20 बजे घटनास्थल मड़हा के पुल इब्राहिम पुर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनसे कड़ाई से पूछतांछ करने पर बताये कि साहब हम लोग टेन्ट हाउस/लाइट/डीजे का काम करते हैं तथा आपस में गैंग बनाकर रात में विभिन्न स्थानों से जनरेटर चोरी कर लेते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *