सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच नवप्रवेशित विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
ठा0 हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज में फ्रेशर पार्टी ‘अभ्युदय- 2026’ का भव्य आयोजन
प्रयागराज। ठा हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागतार्थ फ्रेशर पार्टी ‘अभ्युदय -2026’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, फैशन शो एवं गीत -संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र सिंह चंदेल, निदेशक, डाॅ0 उदय प्रताप सिंह, उप निदेशक-इंजीनियर विनय प्रताप सिंह, अध्यक्ष गोविन्द बिहारी मिश्र, प्राचार्य डाॅ0 अजय कुमार गोविन्द राव, कार्यालय अधीक्षक आई. बी. सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में सोलो डांस, ग्रुप डांस, फैशन शो, तथा गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कला एवं रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशित साथियों का आत्मीय स्वागत किया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक परिवेश से परिचित कराना तथा उनमे आत्मविश्वास, सहयोग और सौहार्द्र की भावना को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक, गायन, नृत्य एवं कॉमेडी, जिसमे कॉलेज के विभिन्न कोर्सेज के छात्र -छात्रओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम के समापन पर निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया
कार्यक्रम में महाविद्यालय के डीन अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, सभी शिक्षकगण, कार्यालय स्टाफ, बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

