सेंट पॉल्स विद्यालय ने फहराया सफलता का परचम

सेंट पॉल्स विद्यालय ने फहराया सफलता का परचम
देश की उपासना ब्यूरो
राजस्थान:सीबीएसई कक्षा बारहवीं वाणिज्य वर्ग में पियूष चांडक ने जिला स्तर पर 97.2% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, साथ ही आध्या गर्ग ने विद्यालय स्तर पर 94% के साथ द्वितीय स्थान व भव्या गोखरू ने 93.8% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार तेजस्वी चौहान ने 93.6% , आयुष कुमावत ने 93% , प्रणय रांका और प्रिया नकुम ने 92.8% अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग में अवंतिका झा ने विद्यालय स्तर पर 93.2% के साथ प्रथम स्थान, हंसिका रेगर ने 85.4% के साथ द्वितीय स्थान व सलोनी रेगर ने 80.2% अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया । विद्यालय परिवार ने बेहतर परिणाम के लिए छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *