सैनिक बंधु की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा 

सैनिक बंधु की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

जिला सैनिक बंधु प्रयागराज की बैठक में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सैनिकों की समस्याएं सुनी गई व समाधान हेतु हुई कार्यवाही

प्रयागराज। जिला सैनिक बंधु प्रयागराज की बैठक संगम सभागार में सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सैनिकों, उनके परिवार जनों,वीर नारियों तथा पूर्व सैनिकों से 14 आवेदन पत्र मिले जिसमें कुछ आवेदन पत्र रेवेन्यू से संबंधित ,कुछ शस्त्र लाइसेंस , नगर निगम , पी डब्लू डी, पुलिस विभाग आदि से संबंधित थे जिनको गौर से सुना गया व उसके निस्तारण की कार्यवाही हुई। बैठक का संचालन कर्नल अमित भार्गव (से. नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी प्रयागराज ने किया।

बैठक में अरुण पाराशर ए सी पी पुलिस भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व सूबेदार थल सेना कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल ने पूर्व सैनिकों का गृह कर माफ करने हेतु मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन दिया। साथ ही जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भू माफिया अवैध रूप से कब्जा किया है उसे खाली करायें। जिस पर कार्यवाही करने का आश्वासन मिला,अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करके समाधान निकालने का आश्वासन मिला। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह ने सभी सैनिकों ,पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रित परिवारजनो का स्वागत किया।

बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में कर्नल अमित भार्गव कुमार (से. नि.), सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल (से. नि.), जी यादव, हरेंद्र यादव, सी एल सिंह, रमेश चन्द्र, जे के सिंह, मोहम्मद शाहिद उस्मानी, हीरालाल, पी बी सिंह, एस सी मिश्रा, सी पी सिंह,कारगिल वीर नारी श्रीमती संतोष देवी, श्रीमती प्राची शुक्ला, ममता, राम चन्द्र आदि कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *