सोलर पैनल के नाम पर ठग लिए 11.90 लाख

सोलर पैनल के नाम पर ठग लिए 11.90 लाख
पुलिस ने साइबर ठगों से वापस कराई रकम
प्रयागराज। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से सोलर पैनल उपलब्ध कराने के नाम पर 11 लाख 90 हजार 416 रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। घटना के बाद साइबर हेल्पलाइन एनसीआरपी पर शिकायत दर्ज कराई गई। साइबर सेल ने बैंकों से समन्वय कर ठगी की पूरी रकम होल्ड कराकर बैंक खाते में वापस करा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खुल्दाबाद निवासी अविरल सिंह को सूरत स्थित एक कंपनी की ओर से सोलर पैनल उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया था। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए 50 फीसदी कोटेशन की रकम जमा कराने के नाम पर उनसे 11,90,416 रुपये ले लिए गए। बाद में ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने तीन सितंबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद डीसीपी साइबर मनीष शांडिल्य और घनश्याम यादव की टीम ने जांच शुरू कर संबंधित बैंकों से संपर्क किया। पुलिस टीम के प्रयास से ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर 11,90,416 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम यादव के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *