सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी, एम.आर. टी. चैरिटेबल ट्रस्ट, ईश वेलफेयर फाउंडेशन तथा तिलक जनजीवन वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बाल दिवस के उपलक्ष्य पर निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया*।

इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों में नेत्र सुरक्षा, देखभाल एवं बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
शिविर में लगभग 100 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञों द्वारा उनकी निःशुल्क नेत्र जाँच की गई।

कार्यक्रम की मुख्य संयोजक एडवोकेट ऋचा मिश्रा शी्तला लीगल एसोसिएट, एवं निर्मल एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्ष एवं ईश वेलफेयर फाउंडेशन के संरक्षक जितेंद्र सिंह एवं सरिता सिंह ने चिकित्सा शिविर मे आये बच्चों के प्रति स्नेहपूर्ण व्यवहार रखते हुए उनकी जाँच कराई और उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु खाद्य पैकेट भी प्रदान किए तथा तिलक शिशु निकेतन के बच्चो को विद्यालय मे जाकर बाल दिवस पर बैडमिंटन सेट, कैरम बोर्ड, फुटबॉल, फ्लाइंग सूकर ,हुला- हूप, रिंग टोस प्रदान किया गया!
* नेत्र परीक्षण का संचालन एम.आर.टी चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक डॉ. प्रीती पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बच्चों, महिलाओं और बृद्धजन की निःशुल्क जाँच की तथा नेत्र स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया।
* शिविर के सफल संचालन में संज्योति मिश्रा, प्रधानाचार्या एवं तिलक राज मिश्रा (प्रबंधक ) तिलक शिशु निकेतन, कल्याणपुर एवं विद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपने बहुमूल्य समय का योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्थाओं ने संदेश दिया कि—
*“नेत्र सुरक्षा ही उज्ज्वल जीवन की कुंजी है; समय-समय पर जाँच से दृष्टि को सुरक्षित रखा जा सकता है।”*

उक्त शिविर मे. सम्मानितजन .श्री संदीप मिश्रा जी,एडवोकेट सरिता सिंह,केशव ओझा,अतुल कंचन सहित कई समाज सेवीगण की गरुमामयी उपस्थिति रही!
शिविर समाज के सहयोग और सहभागिता से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *