स्टाफ की कमी से शहर के आधे इलाकों में रही बिजली गुल

स्टाफ की कमी से शहर के आधे इलाकों में रही बिजली गुल

 

 

अयोध्या।शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले व कालोनियां बिजली न रहने के चलते रात भर अंधेरे में डूबी रही।जिसके चलते कुछ ही घंटे बाद इनवर्टर भी जवाब दे गया।लोगों को इस भीषण गर्मी में रात भर जागकर बिताना पड़ा।राठहवेली,अश्वनीपुरम कालोनी,इमामबाड़ा कश्मीरी मोहल्ला, वजीरगंज हैदरगंज सहित कई मोहल्लों में रात भर विद्युत आपूर्ति बाधित रही।इस गंभीर समस्या पर सांसद प्रतिनिधि हामिद जाफर मीसम ने कहा कि चौक बिजली घर पर स्टाफ को फोन करने पर सही जानकारी नहीं दे पाते है।रात को एसडीओ को फोन किया तो सुबह चार बजे एक लाइन मैंन और दो सीढ़ी वाले भेजे लेकिन वो भी राहत देने का काम नहीं कर पाए।सांसद प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि इतने बड़े क्षेत्र में सिर्फ रात की ड्यूटी एक लाइनमैन के भरोसे है और दिन में 2 लाइनमैन भरोसे है।उन्होंने बताया कि पूरी एबीसी जल गयी है अफसर आराम से सो रहे हैं जनता सड़क पर है।एबीसी जलने से राठहवेली इमामबाड़ा आंशिक लाइट पूरी रात बंद

रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *