हर्षोल्लास मना 78 वां स्वतंत्रता दिवस
अयोध्या।गुरुवार को जय डेंटल हास्पिटल देवकाली पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मना।इस मौके पर वहां पर मौजूद सभी चिकित्सकों ने तिरंगा झंडा फहराने के बाद राष्ट्र के विकास को लेकर शपथ ग्रहण किया।इस मौके पर डॉ कृतांत सिंह, डॉ अजय तिवारी, डॉ सुजीत मौर्या, डॉ तपन चौधरी, डॉ मनोज सैनी, डॉ पवन श्रीवास्तव सहित कई चिकित्सक व विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

