डीसीपीसी के स्वयंसेवकों ने विसर्जन में निभाई अहम भूमिका

डीसीपीसी के स्वयंसेवकों ने विसर्जन में निभाई अहम भूमिका

प्रादेशिक चेयरमैन के नेतृत्व में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पुलिस के साथ समन्वय कर कराया शांतिपूर्ण विसर्जन

प्रयागराज। नवरात्रि के समापन पर जनपद के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिला अपराध निरोधक समिति (डीसीपीसी ) प्रयागराज के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आयोजकों को सहयोग प्रदान किया। यह सेवा अभियान प्रादेशिक चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन डॉ. आर.एस. वर्मा (सेवानिवृत्त आईएएस, पूर्व सचिव उ.प्र. सरकार) एवं सचिव संतोष कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। जनपद के प्रमुख विसर्जन स्थल सराय इनायत तालाब पर बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। यहां महिला प्रकोष्ठ प्रभारी सोनिका केसरी ने महिला टीम के साथ सेवा कार्यों का नेतृत्व किया। नवाबगंज में नोडल प्रभारी अंकित सिंह, मेजा में हरिशंकर यादव तथा कोरांव में नरेंद्र देव मिश्रा के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने व्यवस्था संभाली। सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों के भोजन- जलपान की व्यवस्था अजीत कुमार सिन्हा, विशाल श्रीवास्तव व जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से की गई। वितरण व अन्य व्यवस्थाओं में राजेश निषाद, संदीप सोनी, अर्जुन सिंह, कपीश मिश्रा, राम रूप, दिग्विजय सिंह, मोहम्मद आफताब, जविंदर प्रसाद एवं श्वेता शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई। विसर्जन स्थलों पर उप जिलाधिकारी सोरांव मीना भारती (आईएएस), सहायक पुलिस आयुक्त श्याम जीत सिंह सहित जनपद के अन्य उच्च अधिकारियों ने पहुंचकर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *