हिंद सिंध के संतो की निकली शोभायात्रा, पुष्प वर्ष से हुआ स्वागत

हिंद सिंध के संतो की निकली शोभायात्रा, पुष्प वर्ष से हुआ स्वागत

अयोध्या। रामनगर कालोनी मे हिंद सिंध के संतो की भव्य शोभायात्रा निकली जिसका कालोनी वासियो ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शोभायात्रा संत सतराम दास दरबार के पीठाधीश्वर साई नितिन राम की अगुवाई मे निकली प्रवक्ता ओमप्रकाश ओमी ने बताया कि रथ पर संतो के चित्र संत सतराम दास, अमर शहीद संत कंवरराम, साई रुढाराम, बाबा जगतराम, साई वासदेव व साई साधराम साहिब विराजमान थे यात्रा मे सामाजिक, धार्मिक संस्थाओ, महिलाओ ने साई नितिन राम का माला, शाल पहनाकर माथे पर टीका लगाकर व आरती कर स्वागत किया शिवालय परिवार ने पच्चीस किलो की माला पहनाकर स्वागत किया शोभायात्रा मे सिंधी ढोल शहनाई पर युवाओ ने नितिन राम के साथ डांडीया खेला,आतिश बाजी हुई व संतो के जय जयकार के उदघोष लगे दे रात दरबार मे मुबंई के गायक संजू,उदय व मध्यप्रदेश डबरा के विशाल सागर ने सिंधी भजनो व सूफी कलामो की प्रस्तुति दी मुबंई के कलाकार गोपाल ने पैरो मे घुंघरू बांध कर पारंपारिक सिंधी नृत्य किया जो आकर्षण का केन्द्र रहा इस मौके पर मध्यप्रदेश डबरा के संत शिव साईं ने रामधुनी गाकर सभी को आशीर्वाद दिया 16 अक्टूबर शुक्रवार की सुबह चार दिवसीय संत जन्मोत्सव का समापन होगा शोभायात्रा मे सिंधी सेंट्रल पंचायत के मुखिया ओमप्रकाश अंदानी, महासचिव अशोक मदान,सुनील रामानी,सिंधी आचार्य कपिल हासानी, सुरेश पंजवानी,दिलीप बजाज,राजेश माखेजा, राजकुमार रामानी, मुकेश रामानी, शिव आहूजा,अमृत राजपाल,हरीश सावलानी,प्रियांशू सावलानी,मिहीर नारंग, विक्रम आहूजा, सुनील मध्यान व महिलाओ मे किरन पंजवानी,मुस्कान सावलानी,ममता लखमानी, बबिता माखेजा,मीना साधवानी,भारती खत्री, पूनम आडवाणी आदि सहित बडी संख्या में शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *