हिंदी हमारी संस्कृति और राष्ट्रीय पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति—डॉ. आरती श्रीवास्तव
:-ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में हिंदी दिवस पर काव्य पाठ, पोस्टर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं ने मोहा मन।
गोण्डा 12 सितम्बर। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता श्रीवास्तव के सहयोग से हिंदी दिवस समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की प्राचार्या उपमा वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि का पौधा एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में छात्राओं संज्ञा पांडेय, कशिश सिंह, श्रद्धा तिवारी, सीमा वर्मा, शिवानी मिश्रा, निशा, नैन्सी तिवारी, सलोनी तिवारी एवं राजनंदनी ने काव्य पाठ किया। अंशिका कौशल व निशा ने ‘कर्ण-श्रीकृष्ण संवाद’ प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर किया। वहीं प्रिया शर्मा, सुनीता तिवारी, रोहिणी शर्मा, शिवानी यादव, डॉली, दीपाली दुबे, महिमा यादव, अंकिता, सलोनी, बबीता, आनंदा मिश्रा व काजल मिश्रा ने कबीर-रहीम के दोहों की संगीतमय प्रस्तुति दी।
प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपराओं और राष्ट्रीय पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति है। पोस्टर प्रतियोगिता में सारिका नाग प्रथम, कशिश सिंह द्वितीय और सानिया प्रवीण तृतीय रहीं।
‘हिंदी ज्ञान एवं साहित्य प्रश्नोत्तरी’ में आठ विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। एम्स इंटरनेशनल स्कूल प्रथम, पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय तथा एम्स इंटर कॉलेज एवं सरजू प्रसाद कन्या पाठशाला संयुक्त रूप से तृतीय रहे। कार्यक्रम का संचालन संज्ञा तिवारी एवं कशिश सिंह ने किया।
इस अवसर पर डॉ. नीलम छाबड़ा, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. आशु त्रिपाठी, डॉ. रश्मि द्विवेदी, गीता श्रीवास्तव, सुनीता मिश्रा, डॉ. कुमकुम सिंह, मनोज मिश्रा, मंजु वर्मा, डॉ. दिनेश कुमार शुक्ल सहित
शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद रहीं।

