होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन दोनों पालियों में 1563 अभ्यार्थी रहे अनुपस्थित

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन दोनों पालियों में 1563 अभ्यार्थी रहे अनुपस्थित

अयोध्या। सोमवार को अंतिम दिन होमगार्ड भर्ती परीक्षा 10 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों पालियों में शांति ढंग से संपन्न हुई।अंतिम दिन दोनों पालियों में कुल 1563 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे। बताते चले सोमवार को अंतिम दिन प्रथम पाली में 4032 अभ्यर्थियों में से 3245 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 787 अभ्यार्थी अनुपस्थित रहे।जबकि दूसरी पाली में 4032 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3256 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए और 776 अभ्यर्थी परीक्षा मे अनुपस्थित रहे।मालूम हो कि होमगार्ड की परीक्षा 25 अप्रैल 26 अप्रैल व 27 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 परीक्षा केंद्रों पर छः पालियों में सम्पन्न हुई।परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।वही सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है।परीक्षा को सुचारू रुप व सकुशल, नकल विहीन संपन्न करने के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी,एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी सहित नोडल अधिकारी,सेक्टर मजिस्ट्रेट व अन्य प्रशासनिक व पुलिस प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे।इसी कड़ी में नकल माफियाओं तथा परीक्षा को लीक करने के वाले लोगो पर शिकंजा कसने के लिए एसटीएफ तथा अन्य खूफियां एजेंसी के अधिकारी तथा कर्मचारी भी सक्रिय रहे।वही सादे वर्दी में सुरक्षाकर्मी महिला तथा पुरुष के साथ-साथ खुफिया विभाग के कर्मचारी खास कर फोटोकापी सहित अन्य दुकानों पर अपनी पैनी निगाह बनाये रखे थे।परीक्षा छूटने के बाद परीक्षार्थी रोडवेज स्टेशन,कैंट रेलवे स्टेशन तथा अन्य पर प्रमुख बाजारों तथा चौराहों के साथ-साथ अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग न करने पाए इसके लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी कुमार पांडे, प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट संजीव कुमार,महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला, महिला उप निरीक्षक सोनी, प्रिया के अलावा अन्य खुफिया विभाग की एजेंसियों के कर्मचारी बस स्टेशन, कैंट रेलवे स्टेशन के साथ-साथ अन्य प्रमुख चौराहों पर शादी तथा पुलिस के भेष मे भ्रमणशील रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *