अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दीपोत्सव पखवाड़ा आयोजित 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दीपोत्सव पखवाड़ा आयोजित

पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन बना भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और संगठनात्मक आत्मीयता का प्रतीक

प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित दीपोत्सव पखवाड़ा हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कुशलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं के स्नेह मिलन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना, राष्ट्रभक्ति और आपसी आत्मीयता की सुंदर झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर अभाविप के पूर्व कार्यकर्ता रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षों से चली आ रही सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। हमारी भारतीय संस्कृति हमें आदर्श, सम्मान, सेवा, समर्पण, आध्यात्मिक ज्ञान तथा मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और स्नेह का भाव सिखाती है। ऐसे आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि नई पीढ़ी तक संस्कारों और सांस्कृतिक विरासत को पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम में सुंदरकांड के अंतर्गत ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ का सामूहिक पाठ एवं गायन हुआ। इसके साथ ही भगवान श्रीगणेश, माता लक्ष्मी, वीर हनुमान जी तथा राधा-कृष्ण की आरती और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रजनीकांत श्रीवास्तव, प्रमोद शर्मा, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, प्रिंस तिवारी, राम मोहित यादव, योगेश शुक्ला, जयवर्धन त्रिपाठी, अमरीश कांत श्रीवास्तव, अनूप कुमार, कुमारी राधिका सहित सैकड़ों की संख्या में पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *