अध्यापकों को पीटने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जौनपुर मीरगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय माधोपुर मे कोविड वैक्सीनेशन के दौरान अध्यापको के साथ मारपीट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके वैधानिक कार्यवाही करने मे जुट गयी है।
मीरगंज थाना के ग्राम पंचायत माधोपुर के प्राथमिक विद्यालय मे कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही थी वैक्सीनेशन के काम मे सहायक अध्यापक टीपू सुल्तान सत्यापनकर्ता तथा विकास गौतम नोडल के रुप मे कर रहे थे । दोनो शिक्षक का आरोप था की मंगलवार दोपहर डेढ बजे गाँव के कुछ लोग रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विद्यालय आये और पहले रजिस्ट्रेशन कराने का दबाब बनाने लगे इसी मे गाँव के कुछ लोगो ने दोनो शिक्षक के साथ मारपीट करके भाग गये। दोनो शिक्षक इसकी जानकारी एबीएस पंकज यादव व प्राथमिक शिक्षक संघ मछलीशहर अध्यक्ष रोहित यादव युनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष चन्द्रेश यादव को दी तो सभी लोग कई शिक्षक के साथ मीरगंज थाना पहुच कर पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्यवाही की मांग की थी ।जिस पर मीरगंज पुलिस ने मंगलवार देर शाम ही माधोपुर के राकेश मिश्र उर्फ पिन्टू पुत्र महेंद्र मिश्र व रामजी मिश्र पुत्र सियाराम मिश्रा व एक अज्ञात के खिलाफ एससी एसटी सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया था गुरुवार को पुलिस ने राकेश मिश्र उर्फ पिन्टू पुत्र महेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया है । गिरप्तार करने वाली टीम मे उप निरिक्षक चन्द्र केश शर्मा कास्टेबल रणजीत सिह रामजी राय विमल कुमार व रमेन्द्र यादव शामिल रहे।
थानाध्यक्ष मीरगंज सुरेश कुमार सिह का कहना है माधोपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *