अमीवर्ष ने यूजीसी -नेट  जेआरएफ परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता

अमीवर्ष ने यूजीसी -नेट  जेआरएफ परीक्षा में हासिल की शानदार सफलता
प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन महाविद्यालय में प्रो उमेश प्रताप सिंह के निर्देशन में शोध कर रहे अर्थशास्त्र के शोध छात्र अमीवर्ष ने यूजीसी -नेट  जेआरएफ परीक्षा में कनिष्क शोध फैलोशिप प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है।
अमीवर्ष ने 300 में से 236 अंक और 99.96 परसेंटाइल प्राप्त किया है तथा अर्थशास्त्र विषय में उनका अखिल भारतीय स्तर (ऑल इंडिया रैंक) पर 13 वाँ  स्थान है।
अमीवर्ष वर्तमान में अर्थशास्त्र विषय में ईविंग क्रिश्चियन महाविद्यालय से पीएचडी कर रहे हैं। उनका शोध विषय “आयुष्मान भारत योजना और इसकी प्रभावशीलता”  है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शोध निर्देशक प्रो. उमेश प्रताप सिंह और मित्रों को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *