अयोध्या :सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों व कावड़ियों की भीड़ से हर हर महादेव,ऊं नमः शिवाय,बोल बम से गूंज रही चारों तरफ
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या:सावन के दूसरे सोमवार को शिव भक्तों व कावड़ियों की भीड़ से हर हर महादेव,ऊं नमः शिवाय,बोल बम से गूंज रही थी।* भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा पहले से ही ररुट डायवर्जन किया गया था।।जगह-जगह रूट डायवर्ट कर कावड़ियों के लिए अलग मार्ग आने जाने के लिए निर्धारित किया गया था।वे लगातार भारी संख्या में सरयू जल लेकर सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ में जलाभिषेक करते हुए दिखाई दिए।वही सुरक्षा को लेकर पुलिस और पीएसी के साथ आरएएफ सुरक्षाकर्मी पर्याप्त संख्या में दिखाई दे रहे थे।सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी।सुरक्षित ढंग से सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ पर भोर से चल रहा था। इस मौके पर पुलिस प्रशासन के अलावा अन्य *प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के अलावा आईजी प्रवीण कुमार भी सुबह से ही मौके पर मौजूद रहे।*

