आउट सोर्सिंग निविदा, संविदा कर्मियों को हटाने पर विरोध, ज्ञापन
हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ ने विद्युत उपकेंद्र इस्लाम गंज, शाहाबाद के अवर अभियंता को ज्ञापन देकर पुराने संविदा एवं आउट सोर्सिंग कर्मियों को हटाने का विरोध किया है।
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन निविदा, संविदा कर्मचारी संघ ने 01 जनवरी”2025 से 33/11 के वी विद्युत उप केंद्रों के परिचालन एवं अनुरक्षण कार्य हेतु मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा मे. वर्ल्ड क्लास सर्विसेस लिमिटेड द्वारा 185 कर्मियों को शहरी क्षेत्र में एवं 135 कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्र में तैनात करने हेतु अनुबंध किया गया है। जिससे वर्षों से कार्य कर रहे आउट सोर्सिंग कर्मचारी बेरोजगार हो जायेंगे। तथा अन्य कर्मियों पर भार अधिक पड़ने से दुर्घटनाओं में वृद्धि होगी। तथा विद्युत विभाग का कार्य प्रभावित होगा। इस समस्या के दृष्टिगत उचित समाधान करें अन्यथा विद्युत कर्मचारी आंदोलन के लिए विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, प्रमोद मिश्र, आशुतोष रस्तोगी, सर्वेश कुमार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अंबेद कुमार, सौम्य वर्मा, माया प्रकाश, गोविंद बाजपेयी, राजेश रावत, मुकेश, अजनीश, बिजनेश, विजय, अनवर अंसारी, अल्ताफ खां सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।

