आजमगढ़ में सीए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ

सीए कार्यालय का हुआ भव्य शुभारंभ।
रिपोर्टर राजकुमार जायसवाल
आजमगढ़, बिलरियागंज। मुकेरीगंज में सीए कार्यालय के मुख्य अतिथि डायरेक्टर राजीव रंजन श्रीवास्तव ने फिता काट कर शुभारंभ किया। इसी के साथ-साथ उन्होंने बताया कि यहां पर सीए कार्यालय खुल जाने से यहां के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी अगर कोई जानकारी लेनी है तो इस कार्यालय से ली जा सकती है। यहां उचित जानकारी दी जाएगी यहां पर कार्यालय खुल जाने से लोगों को अधिक लाभ मिलेगा अब धीरे-धीरे सीए का विस्तार हो रहा है क्योंकि इनके बिना कोई कार्य संभव नहीं है। इनका डिमांड बहुत बढ़ गया है वहीं पर सीए दीपक जायसवाल ने बताया कि मेरे पिता की इच्छा थी कि मैं आजमगढ़ में सीए कार्यालय खुले। और उन्हीं के सपना साकार करने के लिए मैं सीए कार्यालय खोला, जिससे लोगों को सही सलाह, सही लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में कृष्णपाल, अरविंद जायसवाल,रामपाल सिंह, रमेश यादव, अशोक जायसवाल, दिनेश जायसवाल, मनोज जायसवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *