आयुष मंत्री सूचना निदेशक से बात कर पत्रकारों को उपलब्ध कराएंगे आयुष्मान कार्ड
-यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मण्डल अध्यक्ष ने भेंट की यूनियन की स्मारिका
अयोध्या। प्रदेश सरकार के आयुष, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) डा. दयाशंकर मिश्र दयालु को कुमारगंज में शनिवार को यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अयोध्या मण्डल अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार पवन पाण्डेय ने यूनियन के महोबा में राज्यस्तरीय सम्मेलन की स्मारिका भेंट किया। पवन पांडेय ने जिले के मान्यता प्राप्त पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड न बन पाने के कारण स्वास्थ्य चिकित्सा में हो रहीं असुविधा का मुद्दा उठाया, मंत्री दयालू ने सरकार द्वारा पत्रकारों को दी जा रही चिकित्सा सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड न बन पाने के कारण हो रही असुविधा को गम्भीरता से लेते हुए सूचना निदेशक लखनऊ से बात कर पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड की त्वरित सुविधा दिलाने की बात कही। उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों में पत्रकार बंधुओं को वरीयता से चिकित्सा सुविधा मिल रहीं हैं और सभी का प्रदेश में अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. दयाशंकर मिश्र दयालू समाजसेविका व पत्रकार बबीता तिवारी के आवास पर शनिवार को सुबह बलिया जाते समय पहुचें थे। इस अवसर पर लखनऊ राज्य मुख्यालय के वरिष्ठ पत्रकार अविनाश चंद्र शुक्ल व मनोज मिश्र उपस्थित रहें ।

