जनता द्वारा चुने जाने वाला प्रयागराज का पहला मेयर इस बार पिछड़ी जाति का होगा। पिछले कुछ दिनों से कभी सामान्य तो कभी अनुसूचित महिला के खाते में प्रयागराज मेयर की सीट जाने की सुगबुगाहट के बीच सोमवार को पासा ऐसा पलटा कि उससेे अच्छे-अच्छे चित हो गए। ओबीसी के खाते में सीट जाने के बाद इस बार कैबिनेेट मंत्री नंदी की अभिलाषा पूरी नहीं हो पाएगी। उनकी पत्नी एवं दो बार की मेयर अभिलाषा गुप्ता इस बार मेयर का चुनाव नहीं लड़ पाएंगी। अभिलाषा के साथ ही सामान्य जाति के कई अन्य दिग्गज उम्मीदवारों को भी आरक्षण सूची ने बड़ा झटका दिया है।
पिछले कुछ दिनों से कभी सामान्य जाति तो कभी एससी महिला के खाते में मेयर की सीट जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन इन अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। लखनऊ से जो आरक्षण सूची आई उसने तमाम दिग्गजों को सकते में ला दिया। प्रयागराज नगर निगम में भाजपा के चुनाव चिह्न में पहली बार अभिलाषा गुप्ता 2017 में मेयर निर्वाचित हुई। उसके पूर्व 2012 में भी वह बसपा के समर्थन से मेयर पर पर निर्वाचित हुई थी।

