एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण में बदलाव ला सकते हैं… मनोज वर्मा

एक पेड़ मां के नाम लगाकर पर्यावरण में बदलाव ला सकते हैं… मनोज वर्मा

 

विश्व पर्यावण दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी “सिविल डिफेंस लखनऊ” के “प्रखंड चौक” के वार्डेनो के द्वारा “कुड़िया घाट” पर वृहद स्तर पर “वृक्षारोपण” किया गया। वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सिविल डिफेंस लखनऊ के सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा के मुख्य आतिथ्य में सुबह सुबह प्रखंड चौक के तमाम वार्डेन कुड़िया घाट पर इकट्ठे हुए। जिसके बाद डिप्टी डिविजनल वार्डेन जावेद जैदी, पोस्ट वार्डन (आ.) हरीश चंद्र यादव, मनोज तिवारी, धीरज व्यास, सेक्टर वार्डेन प्रदीप कुमार, राम स्वरूप भारती, नीरा गर्ग, आलोक अग्रवाल, शबाब रजा ने गोमती नदी के किनारे जिम वाले क्षेत्र में गड्ढे खोदकर कई प्रकार के छाएदार और फल देने वाले वृक्ष लगाएं।

सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा ने कहा शुद्ध वायु और संतुलित पर्यावरण के बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। विकास के लिए अनेको पेड़ो की बलि दी जा रही है। जिसके कारण जलवायु परिवर्तन और बढ़ते हुए प्रदूषण हमारे लिए चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में हम सब एक पौधा मां के नाम लगाकर पर्यावरण में बड़े बदलाव ला सकते हैं। जिसके लिए सिविल डिफेंस लोगो को जागरूक कर रहा है।

कैसरबाग में छतरमंजिल स्थित सिविल डिफेंस के कंट्रोल रूम परिसर में भी उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार की अगुवाई में स्टाफ अफसर ऋतुराज रस्तोगी, सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, भंडार अधीक्षक मनोज कुमार वर्मा, एमटीएस अजय गुप्ता, फरीद, राकेश, विनीत द्वारा वृक्षारोपण किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *