ओजोन परत अब बेहतर हो रही है- प्रो. अर्चना पॉल

ओजोन परत अब बेहतर हो रही है- प्रो. अर्चना पॉल
ग्लोबल एक्शन फॉर कूलर प्लैनेट विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “ग्लोबल एक्शन फॉर कूलर प्लैनेट” (ठंडे ग्रह के लिए वैश्विक कार्रवाई) विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित करके विश्व ओजोन दिवस मनाया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता, जगत तारन गर्ल्स डिका के भूगोल विभाग की प्रो. अर्चना पॉल का स्वागत प्रो. शिखा दीक्षित ने किया।
प्रो. अर्चना पॉल ने ग्लोबल वार्मिंग और ओजोन परत की अवधारणा के बारे में बताया। उन्होंने 1987 के मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल (जिसने ओजोन को नुकसान पहुँचाने वाले पदार्थों को कम किया) और सीएफसी’ज को कम करने के लिए 2016 के किगाली संशोधन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ओजोन परत अब बेहतर हो रही है और 2100 तक और बेहतर हो जाएगी, लेकिन इसके क्षरण से अभी भी स्वास्थ्य संबंधी खतरे और आर्थिक नुकसान होते हैं, क्योंकि इससे कृषि और मत्स्य पालन को नुकसान पहुँचता है और रखरखाव की लागत बढ़ती है।
उन्होंने छात्रों को कुछ उपाय अपनाने की सलाह दी।  कार्यक्रम का समापन प्रो. शिखा दीक्षित द्वारा वक्ता और श्रोताओं को धन्यवाद देने के साथ हुआ।
इस अवसर पर डॉ. अंजलि शिवहरे, डॉ. अमरजीत यादव, शोधार्थी (मिस संध्या, मिस वंदना, मिस अनामिका, मिस दीक्षा) और यूजी व पीजी की छात्राएँ उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *