ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन, 250 बच्चों का हुआ डेंटल चेकअप

ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन, 250 बच्चों का हुआ डेंटल चेकअप

 

छावनी परिषद, लखनऊ के मुख्य अधिशासी अधिकारी *श्री अभिषेक राठौर, I.D.E.S. के तत्वावधान में* कमांड मिलिट्री डेंटल सेंटर के सहयोग से ओरल हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन छावनी परिषद के विद्यालय मंगला देवी जूनियर हाईस्कूल सदर में किया गया।

 

कैंप का उद्देश्य अभिभावकों में दांतों की देखभाल के प्रति जागरूकता लाना था। इस दौरान *छावनी परिषद के स्कूलों के 250 बच्चों का दंत परीक्षण किया गया।*

 

कार्यक्रम में *लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. तपन सिंह* द्वारा अभिभावकों, शिक्षकों एवं बच्चों को ओरल हाइजीन को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि दांतों की नियमित सफाई, दिन में दो बार ब्रश करना, मीठे व जंक फूड से परहेज तथा संतुलित खान-पान से दांतों को स्वस्थ रखा जा सकता है। अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर जानकारी प्राप्त की।

 

इस अवसर पर *लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. तपन सिंह की पूरी टीम, छावनी परिषद के सभी 6 विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा छावनी परिषद के प्रशासनिक अधिकारी* उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *