कटिया मारकर घर में चला रहे थे पांच एसी

कटिया मारकर घर में चला रहे थे पांच एसी
 प्रयागराज। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में कटिया मारकर लोग अपने घरों में एसी चला रहे हैं। प्रवर्तन दल ने गंगापार और यमुनापार में छापामारी की, इस दौरान तीन घरों में बड़ी चोरी पकड़ी।
 प्रवर्तन दल प्रभारी इंस्पेक्टर रामसरन मौर्या और जेई प्रमोद चौहान की टीम ने होलागढ़ के भगवतीपुर में छापामारी की। आरोपी के घर में कटिया से पांच एसी चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि दो साल पहले उसका मीटर जल गया था। हालांकि बिजली विभाग ने कहा कि उसका कनेक्शन दो किलोवाट का है और उसके घर से 14 किलो वाट की चोरी पकड़ गई।
वहीं दूसरी ओर प्रवर्तन दल के शेषनाथ सिंह की टीम ने कौंधियारा में छापा मारी। वहां छह भाई अपने घर में कटिया लगाकर छह किलो वाट की चोरी करते हुए पकड़े गए। इसी तरह करछना में दो भाइयों के घर में पांच किलो वाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। तीनों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *