नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की रोमांचक जीत
प्रयागराज। इंडियन फुटबॉल लीग खेल रही आरा फुटबॉल क्लब अहमदाबाद के विरुद्ध उन्ही के मैदान में तीन मैच की श्रृंखला के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम अहमदाबाद में आज अपने प्रथम मैच में आरा फुटबॉल क्लब अहमदाबाद को उसी के मैदान पर एक रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया।
हर्षित ओझा ने विजयी गोल वेदांत त्रिपाठी के पास पर खेल के दूसरे हाफ 70 वे मिनट पर किया। तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच 24 अगस्त को प्रातः 11 बजे से आरा ऍफ़ सी के मैदान में खेला जाएगा।
अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार नॉर्दन फुटबॉल अकादमी टीम में हर्षित ओझा (कप्तान), उत्कर्ष गुप्ता, वेदांत त्रिपाठी, अनिकेत मौर्या, वीर पाल, उज्जवल उपाध्याय, निशांत मिश्रा (गोलकीपर), श्लोक, सक्षम, शीतांशु, शिवानंद शामिल रहे।

