ग्रेटर नोएडा में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जगह-जगह निकाली गई तिरंगा यात्राएं

ब्यूरो चीफ/ सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के सभी छोटे बड़े शहरों, फैक्ट्रीयों, स्कूल, कॉलेज आदि सभी जगहों पर स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर झंडे फहराए गए, साथ ही साथ झंडा यात्राएं और प्रेरणा यात्राएं भी निकल गई|79 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पूरा शहर तिरंगे की रोशनी में नहाए हुए दिखा| शहर में जगह-जगह वीर शहीदों को नमन करते हुए सांस्कृतिक आयोजन किए गए, दीप प्रज्वलित किए गए, पूरे शहर में देश भक्ति गीत गुजता रहा, लोगों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ में तिरंगा पद यात्राएं निकालीं, आज हो रही बूंदाबादी के बीच में भी लोगों ने तिरंगे फहराये और प्रार्थना यात्राओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया| नोएडा सेक्टर 44 स्थित महामाया बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली और बैंड प्रस्तुति भी दी गई | नोएडा सेक्टर 34 अरावली अपार्टमेंट में ‘एक दीप शहीदों के नाम’ कार्यक्रम के तहत शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने सेक्टर 51 होशियापुर में तिरंगा यात्राएं निकाली और दीप प्रज्वलित भी किये|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *