भारतीय स्टेट बैंक के ग्राम पंचायत संतृप्ति शिविर में जनसुरक्षा बीमा योजनाओ एवं सीएम युवा लाभार्थियों को बाटें चेक

भारतीय स्टेट बैंक के ग्राम पंचायत संतृप्ति शिविर में जनसुरक्षा बीमा योजनाओ एवं सीएम युवा लाभार्थियों को बाटें चेक

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ। एसबीआई, भापटामऊ शाखा, खुशालगंज, लखनऊ द्वारा खुशालगंज ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसबीआई लखनऊ मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों के साथ-साथ बैंक के सम्मानित ग्राहक भी उपस्थित थे।

अपने सम्बोधन में मुख्य महाप्रबंधक, एसबीआई, लखनऊ मण्डल, श्री दीपक कुमार दे ने उपस्थित लोगों को बैंक द्वारा दी जाने वाली विभिन्न लोक कल्याण एवं सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी दी और ग्रामीणों को नए जनधन खाते खोलने, निष्क्रिय खातों को फिर से सक्रिय करने, केवाईसी औपचारिकताओं को पूरा करने और सुरक्षा बीमा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री दे ने पीएमजेजेबीवाई/पीएमएसबीवाई एवं सीएम युवा योजनाओं के तहत 8 लाभार्थियो को चेक वितरित किए। लाभार्थियों ने एसबीआई का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एसबीआई के उप महाप्रबंधक (बी&ओ) श्री धीरज कुमार एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक श्रीमती अवन्तिका सिंह मिश्रा ने प्रतिभागियों से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *