जनपद में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ
:-महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
:-700 से अधिक महिलाओं को वितरित की गई साड़ी एवं मिष्ठान
गोण्डा 26 अगस्त। वेंकटाचार्य क्लब, में परिवहन विभाग (रोडवेज) द्वारा आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ एवं विशेष बसों के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा फ्लैग ऑफ किए जाने के सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि झंझरी आशीष मिश्रा, महिला मोर्चा पदाधिकारी बीना राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की जानकारी देते हुए इसके उद्देश्यों एवं महिला सशक्तिकरण में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। योजना के माध्यम से महिलाओं को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री जी के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित महिलाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साहपूर्वक देखा गया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित 700 से अधिक महिलाओं को सम्मान एवं उपहार स्वरूप साड़ी तथा मिष्ठान का वितरण किया गया। उपहार प्राप्त कर महिलाओं के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं से संवाद करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अन्य महिलाओं को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिला सहभागिता ने आयोजन को विशेष रूप से प्रभावी एवं उत्साहपूर्ण बना दिया।
उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर महिलाओं को सुविधाएं एवं सम्मान प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा उपस्थित सभी लोगों ने महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षित परिवहन की इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान एआरएम रोडवेज, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी जीडी जैन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता से कार्यक्रम सफल एवं प्रभावशाली रहा।

