जीआरपी में नव निर्मित बैरक का उद्घाटन
जौनपुर। थाना जीआरपी परिसर में मंगलवार को नव निर्मित पुलिस बैरक का उद्घाटन किया गया। समारोह में रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जौनपुर पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। नव निर्मित बैरक का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक रेलवे, उत्तर प्रदेश श्री प्रकाश एन. द्वारा किया गया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज प्रशान्त वर्मा (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह (पीपीएस) की मौजूदगी रही।समारोह में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता और क्षेत्राधिकारी सदर सम्यक चौधरी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा सहायक मंडल अभियंता राजित राम (।क्म्छ), जीआरपी जौनपुर के थानाध्यक्ष सुनील कुमार गोंड समेत जीआरपी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।बैरक के निर्माण से जीआरपी में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। उद्घाटन के दौरान अधिकारियों ने नव निर्मित बैरक की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

