जीयनपुर में छठ पूजा पर मतदाताओं को लुभाने का लगेगा माया बाजार
चेयरमैन पद के प्रत्याशी जन सेवा में नहीं कुर्सी की लालच में दिखाएंगे तमाशा
रिपोर्ट नीतिश जायसवाल आजमगढ़
आजमगढ़ सगड़ी
आगामी 10 11 नवंबर को आने वाले लोक आस्था का महापर्व डाला छठ के शुभ अवसर पर जीयनपुर नगर के भावी चेयरमैन पद के प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए अपनी माया बाजार की फ्री सामग्रियों की दुकान लगाने के चक्कर में पड़ गए हैं उन्हें जनसेवा की चिंता ना सता कर चेयरमैन की कुर्सी की लालच बन गई है नगर में जगह-जगह बैनर पोस्टर की तस्वीरें देखने को मिल रही है लेकिन यह जन चर्चा है कि छठ पूजा के शुभ अवसर पर नगर की कोईरिया पोखरा बैनर तथा पोस्टरों से सज कर नई दुल्हन जैसी बन जाएगी इस अवसर पर मतदाताओं को लुभाने के लिए इन चेयरमैन पद के दावेदारों का अनेकों का नए-नए तमाशा देखने को मिलेंगे कोई नारियल बाटेगा तो कोई लौटा बाटेगा तो कोई झोला में पूजा सामाग्री बाटेगा यही नहीं कोई स्टेचू बनकर हाथ जोड़ता रहेगा यही है इन चेयरमैन पद के दावेदारों की जनसेवा
यदि सही माना जाए जो नगर वासियों में एक जन चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस वर्तमान समय में नगर वासियों की निस्वार्थ जन सेवा में उनकी विभिन्न समस्याओं का निदान कराने के लिए जीयनपुर नगर बाजार का सभासद प्रतिनिधि तथा जीयनपुर व्यापार मंडल महामंत्री मुन्ना यादव की भूमिका बड़ी सराहनीय है जो बिजली की समस्याओं से लेकर प्रधानमंत्री आवास तथा नगर वासियों की अनेकों समस्याओं का निदान कर आना यह अपना एक सही जनसेवक समझते हैं मतदाताओं को अंधकार में रखकर अपने निजी स्वार्थ में चेयरमैन की कुर्सी पाने के लिए धन कुबेर की वर्षा करना अनेकों सामग्रियों को फ्री में बटवाना यदि यह जनसेवा नहीं स्वार्थ सेवा है जनसेवा तो वह है जो मुन्ना यादव नगर वासियों की विभिन्न समस्याओं को निस्वार्थ भाव से निदान कराते चले आ रहे हैं अगर नगर वासियों का आशीर्वाद तथा प्यार मिला तो यह भी नगर पंचायत की चुनाव में अपना नया चमत्कार दिखा सकते हैं
इसी क्रम में अंकित जायसवाल ने नगर में फ्री सैनिटाइजेशन एवं नगर के कुछ छोटे कार्य करा कर जनता में अपनी जगह बनाने का भी कार्य कर रहे हैं
कोरोना महामारी की दौड़ में कुछ चंद को छोड़कर नगर के जनप्रतिनिधि या चेयरमैन पद के दावेदार कोई भी अपनी भूमिका जन सहयोग नहीं कर दिखाए थे जिससे कि उनके नामों की भी जनता ने सराहना किया जा सके परंतु आज जब सामने चुनाव का समय आने वाला है तो विधायकी और चेयरमैनी की कुर्सी की लोभ में यह जनप्रतिनिधि जनता को अंधकार में रखकर अपने स्वार्थ पूर्ति की सोच के चक्कर में जन सेवा का कार्य करना भूल गए हैं डाला छठ के पर्व पर इन जनप्रतिनिधियों का तमाशा देखने को मिलेगा जो चेयरमैन पद की कुर्सी को हासिल करने के लिए अनेकों प्रकार से नगर वासियों को पूजा सामग्री की भेंट देकर अपनी विजय तथा उनसे उम्मीद जताया जाएगा

