जौनपुर थाना रामपुर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुये 03 शातिर चोर को चोरी करने के उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार

*थाना रामपुर पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाते हुये 03 शातिर चोर को चोरी करने के उपकरण के साथ किया गया गिरफ्तार।*
जौनपुर डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एंव क्षेत्राधिकारी मडियाहुँ के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक-11.08.2024 को थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय मय पुलिस टीम के संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चैकिंग में मामुर थे कि मुखबिर खास की सूचना पर रामपुर मेला मैदान के पास से तीन शातिर चोर को चोरी की योजना बनाते समय गिरफ्तार कर लिया गया । जिनसे बारी बारी नाम पूछने पर अपना नाम 1. नीरज दुबे उर्फ कल्लू पुत्र अशोक दुबे निवासी रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर 2. राजेश बनवासी पुत्र रामचन्दर निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही 3. सोनू बनवासी पुत्र राजेश बनवासी निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही बताया । अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 144/24 धारा 313 बीएनएस पंजीकृत किया गया । अभियुक्तगण उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताये कि पूर्व में ग्राम सेहरा में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 102/24 धारा 380 पंजीकृत है । अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-*
1.नीरज दुबे उर्फ कल्लू पुत्र अशोक दुबे निवासी रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर।
2.राजेश बनवासी पुत्र रामचन्दर निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही।
3.सोनू बनवासी पुत्र राजेश बनवासी निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही।

*बरामदगी-*
1. 02 पेंचकस, एक चाबी का गुच्छा, एक लोहे का राड, एक हथोड़ी लोहे का, एक पलास ।
2. कुल 2610 रूपये ।

*आपराधिक इतिहास-*
*1.नीरज दुबे उर्फ कल्लू पुत्र अशोक दुबे निवासी रामपुर थाना रामपुर, जौनपुर*
1.मु0अ0सं0 225/18 धारा 380/457/411 आईपीसी थाना रामपुर जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 227/18 धारा 4/25 आर्मस एक्ट थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
3.मु0अ0सं0 102/24 धारा 380 थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
4.मु0अ0सं0 144/24 धारा 313 बीएनएस थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
*2.राजेश बनवासी पुत्र रामचन्दर निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही*
1.मु0अ0सं0 102/24 धारा 380 थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 144/24 धारा 313 बीएनएस थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
*3.सोनू बनवासी पुत्र राजेश बनवासी निवासी उमरी थाना भदोही जनपद भदोही*
1.मु0अ0सं0 102/24 धारा 380 थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2.मु0अ0सं0 144/24 धारा 313 बीएनएस थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1.थानाध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
2.उ0नि0 अजय शर्मा चौकी प्रभारी सिधवन थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
3.उ0नि0 राजकुमार भारद्वाज थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।
4.हे0का0 त्रिलोकी सिंह, हे0का0 कौशल सिंह, हे0का0 आशीष सिंह, का0 सोनू यादव, का0 कमलेश कुमार थाना रामपुर जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *