तीन दिवसीय मथुरा चलो कार्यक्रम में हिस्सा लेने जायेंगे विश्व हिन्दू महासंघ कार्यकर्ता
बैठक में बनी रणनीति, अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा की बारी का दिया संदेश
बस्ती। सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सनातन संस्कृति, गौ रक्षा और धार्मिक स्थलों के संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में 16, 17 और 18 नवंबर को प्रस्तावित ‘मथुरा चलो’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियों पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मथुरा पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि बस्ती से लगभग 500 कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना ने कहा कि अथक प्रयास के बाद श्री अयोध्या धाम में भव्य श्रीराम मंदिर का संकल्प साकार हुआ, अब मथुरा की बारी है। उन्होने ‘मथुरा चलो’ कार्यक्रम को हिंदुत्व से जुड़ा गौरवशाली आयोजन बताया और कार्यकर्ताओं से इसमें सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।इस दौरान गौ रक्षा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ कुलदीप मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, सनातन वाहिनी के समर प्रताप सिंह, गौ रक्षा प्रदेश सलाहकार अमरजीत सिंह, विन्द गोपाल त्रिपाठी, सनातन रक्षा वाहिनी अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण दुबे, मातृ शक्ति जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज त्रिपाठी सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने ‘मथुरा चलो’ कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री सौरभ चतुर्वेदी, राजकुमार मंटू चौधरी, शिवलाल प्रेमी, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुरेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. परशुराम साहनी, रितेश मिश्रा, उज्जवल सिंह, शैलेश शुक्ला, रवि सिंह, बाबा जय प्रकाश जी, बाबा देवेंद्र दास, अरुण सिंह, अमित त्रिपाठी, सतीश पाण्डेय पप्पू, रूप नारायण गौड़, अभय चौधरी, संदीप चौरसिया, शिवम मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, राजन पाल, अभिषेक सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, अरविंद सिंह, आजाद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला पदाधिकारियों में ममता शर्मा, कंचन विश्वकर्मा, सोनी, अनुसूया, डॉ. रेखा मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन सनातन एकता और सामाजिक जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।
तीन दिवसीय मथुरा चलो कार्यक्रम में हिस्सा लेने जायेंगे विश्व हिन्दू महासंघ कार्यकर्ता
————-

