खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बिहरा ने जीता उद्घाटन मुकाबला

खो-खो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, बिहरा ने जीता उद्घाटन मुकाबला
-अंडर-17 बालिका में वाल्टरगंज, अंडर-19 में मेजबान बिहरा ने मारी बाजी
बस्ती। औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा में सोमवार को आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम, गति और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक हरिश्चन्द्र सिंह एवं प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह ने किया। अतिथियों का बैज अलंकरण एवं कैप पहनाकर स्वागत किया गया।उद्घाटन मुकाबला गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा और मेजबान औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा के बीच हुआ। इसमें बिहरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के तेज खेल और बेहतरीन रणनीति ने मैदान पर रोमांच बनाए रखा। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में बेसिक विभाग प्रथम और औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में भी बेसिक विभाग ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि झिनकू लाल त्रिवेणी राम बालिका इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में देशराज नारंग इंटर कॉलेज वाल्टरगंज प्रथम तथा श्री नरेंद्र प्रसाद शांति देवी इंटर कॉलेज बढ़नी उपविजेता रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में कलवारी प्रथम और आयोजक विद्यालय बिहरा द्वितीय रहा। इसी तरह अंडर-19 बालिका वर्ग में औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा प्रथम और बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया ने प्रथम तथा मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य निर्णायक मंडल में अमित कुमार यादव, प्रभाकर ओझा एवं संतोष कुमार पांडेय रहे। रेफरी की भूमिका अरुण कुमार, सुनील कुमार, बृजेश, दीपक सिंह, आदर्श, राजकुमार, अमीषा वर्मा एवं सरफराज ने निभाई। स्कोरिंग प्रेम वर्मा, दीपक सिंह, उत्तम वर्मा एवं पवन मिश्रा ने की। खिलाड़ियों के चयन में माता प्रसाद त्रिपाठी, विवेक कुमार श्रीवास्तव, रमेश चंद्र गुप्ता, अमरनाथ मौर्या एवं सुभाष यादव ने जिम्मेदारी निभाई। शारीरिक शिक्षा शिक्षक हरीश सिंह एवं प्रभाकर सिंह ने संयुक्त रूप से संचालन किया। समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विनोद प्रकाश वर्मा, अमितेश सिंह, रणधीर सिंह, राजेश कुमार विश्वकर्मा, संतोष मिश्रा, अरविन्द श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह सहित शिक्षक, खेलप्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *