दीवानी न्यायालय परिसर से चोरी मोटरसाइकिल के मामले में आरोपी गिरफ्तार

दीवानी न्यायालय परिसर से चोरी मोटरसाइकिल के मामले में आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़ 27 अगस्त(आर एन एस)कोतवाली थाना पुलिस ने दीवानी न्यायालय परिसर की पार्किंग से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिवा मौर्या उर्फ मटेलू के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त को ग्राम उसूरकुढवा निवासी पिन्टू गोस्वामी अपने पिता के साथ मुकदमे की तारीख देखने दीवानी न्यायालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या UP50 AP 2264 को जजी मैदान की पार्किंग में खड़ा किया था। न्यायालय से लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली।मामले में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 327/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना और गिरफ्तारी के लिए गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त को करीब 11:10 बजे रोडवेज बस अड्डे से शंकर तिराहा, थाना सिधारी निवासी शिवा मौर्या उर्फ मटेलू (20) को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *