अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर चोर गिरफ्तार
आजमगढ़ 27 अगस्त(आर एन एस)जहानागंज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर तरछा पुलिया के पास से बदायूं जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गभियाई निवासी राजेन्द्र उर्फ राजू (31) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला।बरामदगी के आधार पर थाना जहानागंज में मु0अ0सं0 181/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ जहानागंज थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित पूर्व के मुकदमे दर्ज हैं।

