देश की उपासना समाचार पत्र के संपादक व उनकी टीम ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केन्द्र संचालक बीके मुकेश भाई को किया सम्मानित
ब्यूरो चीफ अयोध्या
अयोध्या।सोमवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र साईं का पुरवा,दर्शन नगर के संचालक बीके मुकेश भाई द्वारा अयोध्या में सेवा केंद्र एवं शिव सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक और सनातन धर्म के विकास कार्यों के साथ साथ ‘ नशा मुक्त भारत’ और कोबेदार वृक्ष जिसे राम राज्य संकल्प वृक्ष भी कहते है उक्त की स्थापना के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों हेतु उनको देश की उपासना दैनिक समाचार पत्र की संपादक किरन देवी श्रीवास्तव ,प्रभु दयाल श्रीवास्तव, के साथ अयोध्या जिले के ब्यूरो चीफ राजेश श्रीवास्तव,जिला संवाददाता डॉ अजय कुमार तिवारी,सिटी रिपोर्टर राजन तिवारी, इसी समाचार पत्र के यूट्यूब चैनल ब्यूरो चीफ सुरेंद्र कुमार एवं उनकी धर्म पत्नि सहित सभी ने बीके मुकेश भाई को श्री राम दरबार का स्मृति चित्र तथा अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन बहुत भागदौड़ से भरा है, ये सिखाते हैं कि बिना अपनी जिम्मेदारियों को छोड़े गृहस्थ जीवन में रहते हुए भगवान को कैसे याद करना है।जीवन जीने की असली कला क्या है कैसे आप बाहरी परिस्थितियों से प्रभावित हुए बिना अपनी आंतरिक शांति और खुशी को खोने से रोक सकते हैं ।हम सब शरीर नहीं बल्कि एक पवित्र आत्मा हैं, जो माथे के बीच भृगुटी के मध्य निवास करती है। इस सत्य को स्वीकार करने से अहंकार, ईर्ष्या और भेदभाव सब खत्म हो जाते है। उन्होंने बताया कि इस समय अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में वे ‘नशा मुक्त अभियान’ के तहत कोबेदार का वृक्ष जिसे रामराज्य संकल्प वृक्ष के नाम से जाना जा रहा है लगवाकर सच्चा गीता ज्ञान का उपदेश देते हैं कि नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सुख-शांति को नष्ट कर देता है।सच्ची आत्मिक शक्ति से ही हर प्रकार के व्यसन से मुक्ति पाई जा सकती है।

