नगर मे सक्रिय अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने मे विफल दिख रही नगर पुलिस
अयोध्या।कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों, कालोनियों,मार्गो में शाम ढलते ही अराजक तत्व व शोहदे सक्रिय दिखाई दे रहे है।जिसके चलते इधर से शाम को गुजरने वाली महिलाओं व लड़कियों के साथ साथ अन्य राहगीर अपने आपको असुरक्षित महसूस करती है।परंतु इन अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने मे नगर पुलिस विफल दिखाई दे रही है।देखा जाये तो शहर के गुलाबबाड़ी, गुलाब बाड़ी मैदान, रीडगंज तिराहा,रीडगंज ओवर ब्रिज,जेल के पीछे, पुष्पराज चौराहा, हैदरगंज चौराहा, वजीरगंज, राठहवेली, लालबाग रेलवे क्रासिंग, मोदहा चौराहा, देवकाली बाईपास, देवकाली तिराहा, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय रीडगंज सहित अन्य चौराहों व मार्गों पर ये अराजक तत्व सक्रिय हो जाते है।सूत्र के मुताबिक ये अराजक तत्व शाम ढलते ही इन जगहों पर जुआ, सट्टा आदि खेलने में व्यस्त हो जाते हैं।वही इधर से गुजरने वाली महिलाओं, लड़कियों के साथ साथ छेड़खानी को अंजाम देते ही है इसके अलावा इधर से आने जाने वाले राहगीरों से छिनैती, लूट जैसी अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है।परंतु वि इस गंभीर समस्या पर पुलिस रोक लगाने मे असहज महसूस करती हुई दिखाई देती है।जबकि पुलिस पिकेट व डायल 112, चीता मोबाइल टीम, एंटी रोमियो स्क्वायड टीम की तैनात है। इसके बावजूद शहर में सक्रिय अराजक तत्वों से महिलाओं व राहगीरों से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।जो पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाता है
।

